जिलाधिकारी, चित्रकूट के निर्देशों के अनुपालन में , अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत लोढवारा में निर्मित आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी, चित्रकूट के निर्देशों के अनुपालन में , अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत लोढवारा में निर्मित आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।जिलाधिकारी, चित्रकूट पुलकित गर्ग के निर्देशों के अनुपालन में अरूण कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत लोढवारा में निर्मित आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। योजनान्तर्गत निर्मित कुल 84 ब्लाकों में 1000 आवास बने हुये हैं, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2009-10 में आवंटित किये जा चुके हैं। स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि कुछ आवासों में आवंटित लाभार्थी रह रहे हैं तथा कुछ आवासों में अवैध लोग निवासरत हैं तथा कुछ आवासों में ताला बन्द हैं। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि डूडा, न०पा०प० व आवास एवं विकास परिषद के अधिकरियों / कर्मचरियों द्वारा 04 दिवसों में स्थलीय सत्यापन कर रह रहे आवंटित लाभार्थियों एवं अवैध कब्जा धारकों की सूची बनाई जाये। स्थलीय निरीक्षण में पूर्व में अधिष्ठापित विद्युत पोल झुका हुआ एवं कुछ विद्युत ट्रान्सफार्मर खराब पाये गये जिन्हें तत्काल ठीक कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, चित्रकूट को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा पेयजल व्यवस्था हेतु बनाये गये ओवर हेड टैंक आदि का निरीक्षण किया गया। ओवर हेड टैंक की सफाई हेतु जल संस्थान, चित्रकूट को आदेशित किया। कांशीराम कालोनी में नियमित साफ-सफाई एवं सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने हेतु तथा प्रकाश व्यवस्था को सही रखने हेतु अधिशासी अधिकारी, न०पा०प० चित्रकूटधाम को निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त अवर अभियन्ता, न०पा०प० चित्रकूटधाम को निर्देशित किया गया कि मा० कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना, लोढवारा के सभी नाला, नालियों एवं सड़को का भौतिक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें, और जो भी नालियां / सडके आदि मरम्मत करने योग्य हैं. उसका आगणन तैयार करें। निरीक्षण के दौरान लाल जी. अधिशासी अधिकारी, न०पा०प० चित्रकूटधाम, शुभम तिवारी, अवर अभियन्ता, न०पा०प० चित्रकूटधाम, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता, उ०प्र०आवास एवं विकास परिषद निर्माण इकाई-35 इलाहाबाद, एवं अर्जुन सिंह, सी०एल०टी०सी० इन्जीनियर एवं चन्दन सिंह पटेल, सामुदायिक आयोजक, डूडा चित्रकूट उपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / परियोजना निदेशक, डूडा चित्रकूट