चित्रकूट सेवा भारती चित्रकूट के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, गुरु प्रकाश शुक्ला, शिवकुमार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी जी को जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा ज्ञापन
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।आज सेवा भारती चित्रकूट के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, गुरु प्रकाश शुक्ला, शिवकुमार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी जी को जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेज कर शिक्षा_ निशुल्क अभ्युदय कोचिंग पुस्तकालय हेतु अतिरिक्त हालों का निर्माण अतिशीघ्र कराए जाने, लगभग 37 वर्षों से उपेक्षित गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में एमएससी एमकॉम के विषयों के संचालन हेतु शीघ्र कार्यवाही, राजकीय बालिका महाविद्यालय का अति शीघ्र संचालन, दशकों से उपेक्षित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर हेतू भवन निर्माण , प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, एवं एग्रीकल्चर महाविद्यालय निर्माण हेतु शीघ्र कार्यवाही, राजकीय पॉलिटेक्निक मानिकपुर की बाउंड्री वॉल एवं सड़क निर्माण कार्य । स्वास्थ्य_ जिला चिकित्सालय में हार्ट एवं न्यूरो स्पेशलिस्ट की शीघ्र नियुक्ति, आयुष विभाग में दावावों एवं नियमित संचालन, MRI यूनिट की स्थापना, दो सौ बिस्तर के अस्पताल का संपूर्ण सुविधाओं के साथ आतिश शीघ्र संचालन । रोजगार_ बरगढ़ में बंद पड़ी ग्लास फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहित कर कोई नई निर्माण इकाई का संचालन, प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण हेतु कार्यवाही *पर्यटन_* चित्रकूट के सभी तीर्थों के दर्शन के लिए सिटी बस के संचालन , उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संचालित टैक्सियों की बाध्यता समाप्त करने और अनैतिक रूप से चल रहे टैक्सी यूनियनों को समाप्त करने की कार्यवाही, रामघाट और परिक्रमा मार्ग में दो पहिया वाहनों आवारा जानवरों और गंदगी फैलाने वाली वस्तुओं (साबुन शैंपू पान गुटका सिगरेट मसाला ) को पूर्णत: प्रतिबंध के साथ जुर्माने का भी प्रावधान, परिक्रमा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सामान लगाकर किए गए अतिक्रमण पर पूर्ण प्रतिबंध *परिवहन* चित्रकूट डिपो की बसों का अतिशीघ्र संचालन, चित्रकूट से लखनऊ, चित्रकूट से दिल्ली, चित्रकूट से जबलपुर, चित्रकूट से बनारस, चित्रकूट से भोपाल, जैसे शहरों के लिए नई बसों एवं ट्रेनों के संचालन की कार्यवाही, गरीब रथ और दुर्ग को नियमित करने एवं इंटरसिटी को लखनऊ तक बढ़ाए जाने की कार्यवाही पेयजल और जल संरक्षण मंदाकिनी नदी को अतिक्रमण और प्रदूषण से मुक्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाही, पूर्वजों द्वारा निर्माण कराए गए कुआं तालाबों बावड़ियों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके सुन्द्रीकरण हेतु कार्यवाही, बेड़ी पुलिया से यूपीटी एवं चितरा रोड बॉर्डर तक, यूपीटी से शिवरामपुर रोड लैना बाबा तक पेयजल व्यवस्था को अतिशीघ्र कराए जाने की कार्यवाही, मंदाकिनी नदी की सिल्ट सफाई एवं बंधुइन में नए फाटक युक्त डैम का निर्माण आदि अति आवश्यक जनहित कार्यों को यथोचित शीघ्र पूर्ण कराए जाने से लोगों को त्वरित लाभ मिल सकेगा। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने कहा कि उपरोक्त व्यवस्थाएं दशकों से प्रभावित और उपेक्षित हैं। जिन पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की मनसा अनुरूप कार्य कर रहे हमारे जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी महोदय चुनौती पूर्ण परिस्थितियों के बाद भी समस्त कार्यों को पूर्ण कर विराम लगाने का कार्य निश्चित रूप से करेंगे। जनहित कार्यों को प्राथमिकता देना यह उनकी कार्यशैली को भी दर्शाता है। कुछ वर्षों से चित्रकूट का बुरा दौर चल रहा था। अब चित्रकूट का विकास- विकास पुरुष के हाथों में है। जो किसी भी दशा में चित्रकूट की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है। 2018 के बाद आज पुनः ऐसा दौर आया है।









