घुँघटेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सैंदर गांव के निकट
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर बाराबंकी।घुँघटेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सैंदर गांव के निकट चीनी लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक लखनऊ महमूदाबाद मार्ग की ओर चीनी लेकर जा रहा था। जैसे ही ट्रक सैंदर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी बेचू यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।