ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर प्रधान संघ सिरौलीगौसपुर ने लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह सिरौलीगौसपुर में प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का भब्य स्वागत किया

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर प्रधान संघ सिरौलीगौसपुर ने लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह सिरौलीगौसपुर में प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का भब्य स्वागत किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। सिरौली गौसपुर विकासखंड के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष विकेश वर्मा की अगुवाई में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने प्रदेश के खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का लोक निर्माण विभाग अतिथ गृह में भव्य स्वागत किया है। शनिवार को प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का ग्राम प्रधानों ने उन्हें प्रशासक नियुक्त कराने में मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधान संघ के अध्यक्ष विकेश वर्मा की अगुवाई में भब्य स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस मौके पर खादय रसद राज्य मंत्री ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एंव पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में जितना विकास कार्य हुआ है किसी भी सरकार में नही हुआ गांवों में विद्युतीकरण,इण्टर लाकिंग,अमृत सरोवर, निःशुल्क रासन किसान सम्मान निधि,वृद्वा,विधवा,दिब्यांग जनों की पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह,आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक उफ्त इलाज, र्सप दंश,व अन्य दैविक आपदाओं में प्राथमिता के आधार पर सहायता इत्यादि कार्य डबल इंजन की सरकार धरातल पर कर रही है। खादय रसद राज्य मंत्री ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तथा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रामनगर आदि को बुलाकर जनता की समस्यायों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,मण्डल अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर संदीप कुमार रावत,मंण्डल अध्यक्ष दरिया बाद पवन कुमार वर्मा,स्वतंत्र सिंह, अमित पांडेय,संतोष कुमार पाण्डेय, अमित वर्मा, पुष्पेन्द्र शुक्ला अंशू,अनिल कुमार वर्मा,नीलू वर्मा, चन्द्रभान रावत विन्द्रा प्रसाद वर्मा, रामसिंह वर्मा,पवन कुमार वर्मा, निसार मेंहदी जयप्रकाश, रामसागर यादव जयराम मौर्या, कुशमेश रावत आदि प्रधान मौजूद रहे।