खण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने किन्तूर ढकवा माफी बूथ परिवर्तन स्थलों का किया निरीक्षण

खण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने  किन्तूर ढकवा माफी बूथ परिवर्तन स्थलों का  किया  निरीक्षण

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत के चुनाव के मद्देनजर बूथ परिवर्तन स्थलों का खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा सचिव सुरेश चंद्र यादव, इमामुद्दीन आदि के साथ किन्तूर,ढकवा माफी आदि का निरीक्षण कर आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सोमवार को खंण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व ग्राम सचिवों के साथ जंहा बूथ परिवर्तन की सम्भावना है उनका निरीक्षण किया तथा उक्त स्थानों के आस पास साफ सफाई आदि के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी प्रधानाध्यापक आदि मौजूद रहे।