खंण्ड विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत निधि से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

खंण्ड विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत निधि से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सोमवार को निर्माणाधीन ब्लॉक सभागार और सार्वजनिक शौचालय सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, बीडीओ ने ब्लॉक परिसर में सभागार भवन के चौड़ीकरण के लिए डाली जा रही स्लैब के कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही, उन्होंने परिसर में बन रहे सार्वजनिक शौचालय की गुणवत्ता और उसके ले-आउट की भी जांच की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। संजीव कुमार गुप्ता ने सभी निर्माण कार्यों को मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बीडीओ ने चेतावनी दी कि कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित कार्य का भुगतान रोककर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। सभागार के निर्माण से ब्लॉक की बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित हो सकेंगे, जबकि सार्वजनिक शौचालय से आम जनता को आवश्यक सुविधा मिलेगी।