क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में शब-ए-बारात त्यौहार के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस बल टीम द्वारा शब-ए-बारात के दृष्टिगत कोतवाली कर्वी क्षेत्र एलआईसी तिराहा,लक्ष्मनपुरी विवादित स्थल,भगवानदीन चौराहा,काली देवी चौराहा, कजियाना मोहल्ला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ताकि अराजक तत्व द्वारा माहौल खराब न किया जा सके तथा मुसलिम समुदाय के लोगो को शबे –ए- बारात की शुभकामनाये देते शांति एवं सौहार्दपूर्ण शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरुप त्यौहार को सकुशल समपन्न कराये जाने के लिये लोगो से अपील की गयी।