आग से पांच परिवारों के घर गृहस्ती जलकर राख
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। कोतवाली बदोसराय के ढेकवा माफी में गुरुवार को दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीण जब तक पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक बृजमोहन जसकरन व इंद्रसेन रमेश, कमलेश,के छप्पर नुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। जिसमें उनकी दैनिक इस्तेमाल होने वाली गृहस्थी व अनाज कपड़े सहित लाखों का नुकसान हो गया। यह गांव सरयू नदी की तलाती में बसा हुआ है जहां पर ज्यादातर लोग छप्पर नुमा घर बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक काफी हद तक आग बुझ चुकी थी। हल्का लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है।नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय मौके पर पंहुच कर पीडित परिवारों को तिरपाल पन्नी कम्बल आदि राहत सामग्री वितरित की है।









