सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डाक्टर आरिफ की अध्यक्षता में बी आर डब्लू की बैठक हुई

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डाक्टर आरिफ की अध्यक्षता में बी आर डब्लू की बैठक हुई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दकी की अध्यक्षता में बीडब्लूआर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।मुख्य बिंदुओं में नियमित टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के आंकड़ों की समीक्षा शामिल थी। अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हो सके।गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली मौसमी बीमारियों जैसे डायरिया, उल्टी-दस्त और लू से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। गांव-गांव में इन बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण आबादी को सुरक्षित रखा जा सके।आशा और एएनएम को समय पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए भी निर्देशित किया गया। अधीक्षक डॉ. आरिफ ने जोर देकर कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण के साथ ही आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया है।बैठक में शैलेश कुमार, अभय सिंह, संजीव, एएनएम ज्योति यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।