ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने कम्पोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण किया

ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने कम्पोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ब्लॉक प्रमुख ने कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर का किया औचक निरीक्षण। उन्होंने छात्र छत्राओं के कक्ष में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। छात्र छात्राओं को मिलने वाले मध्यान भोजन के बारे में भी पूछा। प्रमुख ने किचन व विद्यालय परिसर की साफ सफाई देखा। विद्यालय परिसर व कमरों में गन्दगी मिलने पर प्रधान व प्रधानाध्यापक को सफाई करवाने के निर्देश दिये। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने अचानक से कंपोजिट विद्यालय सिरौली पहुंची जहां पर उन्होंने सबसे पहले छात्र-छात्राओं के कक्ष पहुंची और बच्चों से बात किया। उसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापक कक्ष अतिरिक्त कक्ष किचन व विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उनको कई स्थानों पर गंदगी मिली तथा किचन में भी साफ सफाई नहीं थी। जिसको लेकर ब्लॉक प्रमुख नाराज हुई और उन्होंने प्रधानाध्यापक बृजेश शुक्ला व ग्राम प्रधान मैकूलाल से विद्यालय में साफ सफाई के साथ जो कमियां हैं उनको दूर करने के लिए कहा। ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने बताया कि सिरौली गौसपुर कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जहां पर साफ सफाई सही ढंग से नहीं की जा रहे हैं। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी से बात कर विद्यालय की साफ सफाई करवाने के लिए कहा गया है।