आरपी पॉलीपैक गद्दा फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग कई मजदूर झुलसे, हालत नाजुक

आरपी पॉलीपैक गद्दा फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग कई मजदूर झुलसे, हालत नाजुक

निष्पक्ष जन अवलोकन।

 अंकित तिवारी।

 कानपुर देहात। रनियां स्थित गद्दा फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अंदर फंस गए। चपेट में आकर मजदूर झुलस गए। सूचना पाकर पहुंची दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी पाकर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय समेत अन्य अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अंदर फंसे मजदूर सुमित पुत्र रामशंकर, विशाल पुत्र छुट्टन, सुरेंद्र पुत्र श्यामलाल, रोहित पुत्र श्यामलाल, शिवम पुत्र रामशंकर, रवि पुत्र कमलेश निवासी जरीहा को बाहर निकाल सकी है। आनन-फानन में सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फैक्टरी के गार्ड धर्मेद्र कुमार ने बताया कि एक शिफ्ट में कुल 15 मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार को शुरू हुई दूसरी शिफ्ट में 10 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।