मत्स्य पालक संघ की बैठक संपन्न

मत्स्य पालक संघ की बैठक संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन । रामेश्वर विश्वकर्मा "रुद्रपुरी"। 

रुद्रपुर, देवरिया। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम लीलापुर भैसहा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय मिश्रा के निर्देश पर मत्स्य पलकों एवं मछुआ समुदाय के लोगों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बहुउद्देशीय मत्स्यजीवी सहकारी समिति के गठन कराने पर विस्तार से चर्चा करते मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए रामसजीवन ने कहा कि प्रदेश सर‌कार मत्स्य पालाको एवं मछुआ समुदाय के लोगों के प्रति फिक्रमंद है। काफी वर्षों बाद बहुउद्देश्यीय मत्स्यजीवी सहकारी समिति का गठन किया जा रहा है। मछुआ प्रकोष्ठ प्रतिनिधि रामाश्रय साहनी ने कहा कि निषाद समाज लोगों को स्वरोजगार के साथ साथ मछुआ आवास, केसीसी के साथ ही सरकार द्वारा जारी अन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाय। बैठक की अध्यक्षता प्रधानपति दिवाकर निषाद व संचालन रामसजीवन ने किया। इस दौरान जीवकरन साहनी, मोलई प्रसाद, भागवत सहनी, अजय कुमार साहनी, दुर्गावती देवी, राजेश साहनी, रामदुलारे साहनी, उदयराज साहनी, धर्मा देवी, भागी प्रसाद, लक्ष्मन साहनी, रिंकू साहनी, सविता देवी आदि मछुआ समुदाय के लोग मौजूद रहे।