फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा करने को लेकर तहसील के पारिजात सभागार में राजस्व कर्मियों एंव उचित दर विक्रेताओं के साथ बैठक हुई
अजय रावत सिरौलीगौसपुर। तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, उचित दर विक्रेताओं की बैठक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने को लेकर हुई। बैठक में तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने समस्त राजस्व कर्मियों व उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करें। पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने उचित दर विक्रेताओं से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा करें। बैठक में अवधेश कुमार, प्रेमचन्द, मंशाराम, अवधेश शुक्ला,अजय रावत, गोविंद शरण बाजपेयी, श्याम जी, सहित समस्त उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।









