टेंपो पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आ रहे झांसी कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

टेंपो पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आ रहे झांसी कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन) अजनारी राजेंद्र वर्मा अपने साथी 18 वर्षीय विपिन वर्मा निवासी ग्राम पचोखरा के साथ टैंपो लोडर से भाड़ा करके घर खर्च में सहयोग करते थे। बुधवार को दोनों लोडर लेकर झांसी गए थे। वहां से वह आक्सीजन सिलेंडर लोड करके उरई आ रहे थे। बुधवार की रात जैसे ही वह झांसी कानपुर हाईवे पर ग्राम अजनारी ओवरब्रिज पर पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे टैंपो सड़क पर पलट गया और सिलेंडर भी वहीं गिर गये। साथ ही लोडर में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिलेंडर हाईवे पर गिरने के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। साथ ही हाईवे से आक्सीजन सिलेंडर हटवाकर यातायात सुचारु कराया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने धीरेंद्र वर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल विपिन को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।