उत्तर प्रदेश प्रचार प्रमुख की कमान संभालेंगे सुजान सिंह पटेल

कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर दी बधाई

उत्तर प्रदेश प्रचार प्रमुख की कमान संभालेंगे सुजान सिंह पटेल

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। स्वाभिमानी मराठा महासंघ के संस्थापक डॉ कृषिराज टकले पाटिल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण पटेल (मराठा) व राष्ट्रीय कार्यकारिणी गुरूवार को मुख्य कार्यालय पर मीटिंग की मीटिंग के दौरान स्वाभिमानी मराठा महासंघ में लम्बे समय से कार्य कर रहे सुजान पटेल ललितपुर को उत्तर प्रदेश प्रचार प्रमुख पद पर मनोनीत किया। इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारा स्वाभिमानी मराठा महासंघ इसे (उत्तर प्रदेश प्रचार प्रमुख) के पद पर नियुक्त कर रहा है। हालाँकि, हमें संगठन का रचनात्मक उपयोग करना चाहिए मराठा समुदाय में किसानों, छात्रों और युवाओं की समस्याओं को हल करें और समुदाय के लिए ईमानदारी से काम करें। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।