महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारंभ

90 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान, विभागवार दायित्व निर्धारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक कार्ययोजना बनाकर गंभीरतापूर्वक कार्य करने के दिये निर्देश

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-5) का शुभारंभ गुरुवार से किया जा रहा है, जिसके सफल कियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश देते हुए बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन की दृष्टि से प्रदेश में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 90 दिनों तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां सम्पादित की जाएंगी। सभी विभाग शासनादेश के अनुसार कार्ययोजना बनाकर गंभीरता से कार्य करें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम न्याय पंचायत हेतु नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर तथा अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों से समन्वय कर तीन बिंदुओं 1-महिला सुरक्षा, 2-विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं 3- महिला हिंसा से सम्बंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर/फोरम के सम्बंध में जानकारी प्रदान करना, पर ग्रामों में महिलाओं से संवाद किया जाएगा। महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह का आयोजन, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अभिमुखीकरण, स्वावलम्बन कैम्प, हक की बात जिलाधिकारी के साथ मेगा इवेन्ट, महिला एंव बाल सभा, शक्ति संवाद, नायिका मेगा इवेन्ट, सपोर्ट पर्सन अभिमुखीकरण, बाल कार्निवॉल, आपरेशन मुक्ति, वीरांगना दिवस, विविध जागरुकता कार्यक्रम, विभागीय येजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला मंगल दलों के माध्यम से ्रगाम पंचायत स्तर पर लैंगिक अपराध, लैंगिक दुर्व्यवहार, सामाजिक कुरीतियों यथा लिंग भेद, दहेज प्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या एवं बालिका अशिक्षा आदि के सम्बंध में स्थानीय भाषा में जन-जागरुकता हेतु रैलियों एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जएगा। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में बालिकाओं की नियमित उपस्थिति के लिए प्रत्येक शनिवार को उपस्थिति अभियान चलाया जाएगा। समस्त उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में बालिकाओं के लिए चालू दशा में शौचालय एवं इंसीनरेटर की स्थापना सुनिश्चित करायी जाएगी। बच्चों को चाअल्ड हेल्पलाइन-नम्बर 1098, महिला हेल्पलाइन नम्बर-1090, पुलिस हेल्पलाइन नम्बर-112, एम्बुलेंस-108 तथा घर पर किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर-181 की प्रक्रिया, आपदा प्रबंन्धन, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों की जानकारी प्रदान कर जागरुक किया जाएगा। नगर विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत महिलाओं को आसपास स्वच्छता/सफ ाई रखने हेतु संवेदित करते हुए कचरा प्रबंधन की जानकारी, डोर टू डोर कूड़े के कलेक्शन में सहयोग करने, संचारी रोगों व दिमागी बुखार की रोकथाम हेतु जागरुक करने सम्बंधी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत संस्थागत प्रसव कराना, प्रसव पूर्व जांचे, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। संस्कृति विभाग द्वारा जनजागरुकता हेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चत कराते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर परिवार संतृप्तिकरण, रिवॉल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश निधि तथा बैंक लिंकेज आदि कार्य कराये जायेंगे। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बीसी सखियों, स्वास्थ सखियों, विद्युत सखियों व स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय महिला पुलिस के माध्यम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर मास्टर ट्रेनर के रुप में दक्ष किया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा विवादित वरासत समयान्तर्गत् दर्ज करते हुए महिला खातेदारों को वरासत दर्ज करने के उपरांत निःशुल्क खतौती का वितरण, महिलाओं के पक्ष में स्वीकृत पट्टों का वितरण, प्रत्येक तहसील में महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए प्रार्थिनी को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इम्तियाज अहमद, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, उप निदेशक कृषि बसन्त कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।