समाजवादी कार्यकर्त्ता के निधन पर शोक

समाजवादी कार्यकर्त्ता के निधन पर शोक

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। महरौनी,ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्त्ता देवरान जा कर जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह ने कमेटी के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। स्व. छोटू यादव ने विषम परिस्थितियों में सैदपुर जिला पंचायत वार्ड नंबर 15 में संगठन को मजबूती प्रदान करने में जी-तोड़ मेहनत की थी। शोक व्यक्त करने के बाद रंनगाव में पूर्व चेयरमैन प्रभु अहिरवार के यहां भी शोक संवेदना किया। इसी दौरान दीवान हिमांशु राजा लोधी सैदपुर प्रमोद सिंह यादव डॉक्टर रामपाल सिंह निरंजन नीलेश झा प्रकाश नारायण पाल मोहन गोयल अहिवार देवरान प्रधान समेत कई लोग शामिल हैं।