सांसद तनुज पुनिया का किया गया जोरदार स्वागत, किया गया एक-एक वादा किया जाएगा पूरा-- तनुज पुनिया

सांसद तनुज पुनिया का किया गया जोरदार स्वागत, किया गया एक-एक वादा किया जाएगा पूरा-- तनुज पुनिया

निष्पक्ष जनअवलोकन 

बाराबंकी।लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी की आवाम का कर्जा मैं कभी नहीं उतार सकता चुनाव के दौरान मेरे दारा जनता से किया गया एक एक वादा पूरा किया जायेगा। जनता की समस्याओं का समाधान सड़क से सदन तक संघर्ष करके कराया जायेगा। लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी की मिट्टी हमारी राजनीतिक पहचान है और यहां की आवाम हमारा परिवार है। उसकी एक-एक समस्या हमारी निजी समस्या है उसके लिये धरना प्रदर्शन ही नहीं कोई भी संघर्ष करने से कभी पीछे नही हटेंगे। आज कांग्रेस पार्टी के समस्त संगठन मिलकर हमारा स्वागत कांग्रेस कार्यालय पर कर रहे हैं ये हमारे लिये गर्व की बात है। हकीकत में बधाई और स्वागत के पात्र आप है जिन्होंनें इण्डिया गठबन्धन के साथियों के साथ मेहनत करके हमारे हाथों में यह ताकत दी। आज हम आप सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं और आप के साथ हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का वचन देते हैं। 

उक्त उद्वगार 53 लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी (अ0जा0) से इण्डिया गठबन्धन से कांग्र्रेस सांसद तनुज पुनिया ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस संगठनों द्वारा अपने स्वागत समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन महासचिव के0सी0 श्रीवास्तव व राम हरख रावत ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत समारोह में मुंख्य रूप से प्रदेश के प्रभारी उपाध्यक्ष सुशील पासी तथा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक धर्मेंद्र चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नव निर्वाचित सांसद का गर्मजोशी से स्वागत पटेल तिराहे पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राम कुमार लोधी, सिविल लाइन मोड़ पर विकास खण्ड हरख के अध्यक्ष संतशरण वर्मा तथा नेलशन अस्पताल सिविल लाइन पर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मोनू , भुलान सिंह , धनन्जय सिंह तथा कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचने पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, रामानुज यादव, जंग बहादुर पटेल, इजहार अहमद, फरीद अहमद, अजय रावत, सिंकन्दर अब्बास रिजवी की अगुवाई में गगन भेदी नारों के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागतोपरान्त नव निर्वाचित सांसद को कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में स्वागत स्थल कांग्रेस कार्यालय लाया गया जहां प्रभारी उपाध्यक्ष सुशील पासी तथा धर्मेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ माला पहनाकर नव निर्वाचित सांसद तनुज पुनिया का स्वागत किया। कांग्रेस कार्यालय पर नव निर्वाचित सांसद का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से आदर्श पटेल, जंग बहादुर पटेल, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, मोहम्मद इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, अजीत वर्मा, रामचन्दर वर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, राम हरख रावत, रामाकान्त मौर्या, सिकन्दर अब्बास रिजवी, महेन्द्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह मोनू, सियाराम यादव, शबनम वारिस, शाइस्ता अख्तर, अंजू गौतम, महेन्द्र पाल वर्मा, सुशील वर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, आमिर अयूब किदवई, इन्द्रेश वर्मा, सद्दाम हुसैन, सुरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, शिव नारायन रावत, विजय बहादुर वर्मा, नेकचन्द्र त्रिपाठी, सुऐब कटका, मोहर्ररम अली, संजीव मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, प्रशान्त सिंह, फरहान किदवई, मोहम्मद नफीस, गेंदे लाल, गोपी कनौजिया, शवकत अली खां, सुरेन्द्र शर्मा टप्पू, शुभम मिश्रा, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन थे।