धूमधाम से मनाया गया फरीद महफूज किदवाई का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया फरीद महफूज किदवाई का जन्मदिन

निष्पक्ष जनअवलोकन 

बाराबंकी।पूर्व मंत्री एवं रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई का जन्मदिन गुरुवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर भुहेरा स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण एवं अंगवस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमे शामिल होते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने अपने संबोधन में पूर्व मंत्री के आत्मबल और संघर्षों पर चर्चा करते हुए उन्हें शतायु की शुभकामना दी। विधायक धर्मराज ने कहा कि पूर्व मंत्री का राजनैतिक जीवन सदैव संघर्षों में ही निखरता रहा है और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने धैर्य और संघर्ष को कभी नही छोड़ा आज भी लोगो में उनके प्रति विश्वास पहले जैसा ही है।

पूर्व मंत्री रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई ने अपने संबोधन में अपने जन्मदिन पर बधाई देने वालो का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का असीम प्रेम,स्नेह,और आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे ताकि हम एक नई ऊर्जा के साथ जनसेवा में तत्पर रह सके।इस अवसर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद,राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवई,जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव,प्रीतम सिंह वर्मा, मो सबाह, लल्लन वर्मा, मो आफाक,छत्रपाल यादव,चौधरी शमीम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।