संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 784 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 784 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है वहीं 284 मरीजों के खून की जांच तथा 62 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे करवाये गये । गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में डाक्टर एम के गुप्ता, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर नीरज वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा आदि चिकित्सकों ने 784 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं।









