संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 765 मरीजों का उपचार किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 765 मरीजों का उपचार किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 765 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं। बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 765 मरीजों का सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी, अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम इत्यादि चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवायें दी हैं।45 मरीजों के डिजीटल एक्सरे व 254 मरीजों के ब्लड की जांच करवाई गई है।सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी ने दो बार ओ पी डी तथा पैथालॉजी,दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया।