लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान की पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एम एस लान पारिजात धाम बरोलिया में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान की संगठन समीक्षा बैठक में प्रदेश महासचिव पंकज पांडेय ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे स्वर्गीय नेता रामविलास पासवान जी ने नारा दिया था कि मै उस घर में दिया जलाने चला हूं,जंहा सदियों से अंधेरा है।सपने को साकार करते हुए हम ज़मीनी स्तर पर पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान जी की जड़ें मजबूत कर हमारी पार्टी मील का पथ्थर सावित होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमारे स्वर्गीय नेता रामविलास पासवान जी की बाराबंकी जिले में बहुत अच्छी पकड थी उनके साथी स्वर्गीय रामदुलारे रावत का परिवार इसी कार्यक्रम क्षेत्र के कोटवाधाम में है जिसके सम्बंध में हमारे नेता एंव केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान जी बखान करते हैं। स्वर्गीय रामदुलारे रावत जी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के अत्यंत करीबी थे। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में गोरखनाथ दुबे प्रभारी ने उपस्थित ब्लाक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों से अपील किया कि संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी मजबूत करें।इस मौके पर सुधांशू कुमार मिश्रा तथा जनपद बाराबंकी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









