भदोही में दीपक मिश्रा क़ो फिर मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार क़ो संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा के मनोनीत जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं क़ो ईमानदारी और जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की बात कही। तथा सरकार के कार्यों और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। भाजपा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं क़ो आगे बढ़ाने में हमेशा सक्रिय रहे। नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा दिनेश राय ने किया नाम की घोषणा होते ही पूरा कार्यालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मालूम हो कि दीपक मिश्रा बीते 15 सितम्बर 2023 क़ो भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत हुए थे और अब डेढ़ वर्ष बाद फिर दीपक मिश्रा क़ो भदोही में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। दीपक मिश्रा के नाम की घोषणा होते ही सभी अटकलो पर विराम लग गया। सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नये अध्यक्ष दीपक मिश्रा क़ो माल्यार्पण कर बधाई और शुभकामनायें दी। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, चुनाव अधिकारी दिनेश राय,नागेंद्र रघुवंशी,अनिरुद्ध त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा,संतोष पाण्डेय, हौसिला पाठक समेत भारी संख्या में भाजपा के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।