पुलिस लाइन्स एवं पुलिस कार्यालय में श्रमदान कर साफ-सफाई की गयी

पुलिस लाइन्स एवं पुलिस कार्यालय में श्रमदान कर साफ-सफाई की गयी
पुलिस लाइन्स एवं पुलिस कार्यालय में श्रमदान कर साफ-सफाई की गयी

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स परिसर एवं वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ श्रमदान कर पुलिस कार्यालय परिसर सहित समस्त शाखाओं की साफ सफाई की गयी। इस दौरान सभी को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने एवं स्वच्छ रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया। श्रमदान के दौरान प्रभारी एलआईयू नागेन्द्र भूषण पाण्डेय,प्रधान लिपिक आनन्द मोहन शुक्ला एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।