पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा की पं0 रामदयाल त्रिवेदी निर्विकार ने निंदा की
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मिली तृणमूल कांग्रेस को हार के बाद पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा हिंसा पर पं रामदयाल त्रिवेदी निर्विकार ने कठोर निंदा की। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को लोकतंत्र में जरा सा भी विश्वास नहीं है। उन्हें लोकतंत्र के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। तथा जनमत के द्वारा मिली हार को स्वीकार करके अपनी छवि सुधार कर दोबारा फिर जनता के सामने चुनाव में आना चाहिए। जो उन्होंने गलती की है हो सकता है उसी की वजह से हार का मुंह देखना पड़ा हो। भविष्य में अपनी छवि सुधारने के उपरांत भी उन्हें विजय मिल सकती है।यही सोचकर तृणमूल कांग्रेस को लोकतंत्र तथा संविधान में महान आस्था रखते हुए जनमत को स्वीकार करना चाहिए ना कि हिंसा करना चाहिए।









