मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिलेभर में लगे जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेलों में उमड़ी भीड़

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिलेभर में लगे जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेलों में उमड़ी भीड़

निष्पक्ष जन अवलोकन शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ आगरा। आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, बिचपुरी, खेरागढ़, जगनेर, सैंया, अकोला, शमशाबाद, एत्मादपुर, बरौली अहीर, किरावली तथा खंदौली स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने जनकल्याण शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत हुआ है। सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है तथा उन्हें बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बरौली अहीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं और बच्चों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शमशाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां अब फाइटर प्लेन उड़ाकर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। किरावली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक धर्मपाल सिंह तथा सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रमों में भाजपा के मुकेश गुप्ता, तपेश जैन, सहदेव शर्मा, विल्सन कुशवाहा, कालीचरण सुमन, सत्यप्रकाश लोधी, सत्यदेव दुबे, सुधीर शर्मा, हरिओम रावत, देवेंद्र कुशवाहा, यशपाल राणा, उत्तम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रावत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सम प्रजापति, डॉ. धर्मेश श्रीवास्तव, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. राजकमल, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. अतुल भारती, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. बी.के. सोनी, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. अमित पांडेय और डॉ. राघवेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।