नगर पंचायत बंकी के नामित सभासदो को उप जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। तहसील नवाबगंज के सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी गूंजिता अग्रवाल ने एक सादे समारोह में नगर पंचायत बंकी के नामित सभासद देवराज त्रिपाठी सतीश जायसवाल बल्लू तथा रामू लोधी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से बंकी अध्यक्ष, प्रतिनिधि इमरान खान अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसवानी साहित कार्यालय स्टाफ मौजूद था। शपथ ग्रहण के उपरांत नामित सभासद सतीश जायसवाल बल्लू देवराज त्रिपाठी तथा रामू लोधी ने संयुक्त रूप कहां की सरकार ने जिस मंशा के साथ हम लोगों को नामित किया है उस मंशा को पूरा करने का पूरा प्रयास होगा तथा बंकी की नगर पंचायत को विकास की दिशा आगे बढ़ाने के लिए अध्यक्षा का पूरा सहयोग किया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि इमरान खान ने कहा की नामित सभासदों के सहयोग से नगर पंचायत बंकी को और भी विकसित किया जाएगा।









