थाना भरतकूप पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना भरतकूप पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम पता का विवरण- श्यामसुन्दर पुत्र जंगलिया निवासी कोढनपुरवा खम्हरिया थाना भरतकूप जनपद - चित्रकूट बरामदगी- 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनाँक 09.02.2026 को वादी कुलदीप कुमार पटेल पुत्र राजकुमार निवासी खपटिहा थाना भरतकूप चित्रकूट द्वारा थाना भरतकूप पर सूचना दी गयी कि वह पान भण्डार की दुकान छिवलहा मेम करता है, पास में शराब ठेके की दुकान है अपनी मोटरसाइकिल हीरों स्पेलण्डर जिसका नं0 UP 96 Q 5333 है व इंजन नं0 MBLHAW233R9HO4604 व चेसिस नं0 HA11E8R9H26816 जिसको लॉक किये बिना दिनांक 07/02/26 को दोपहर में अपनी दुकान मे सामान देने मे व्यस्त हो गया, जब अपने घर जाने को तैयार हुआ तो मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर दुकान के सामने नही थी। गाड़ी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी। इस सूचना पर थाना भरतकूप पर मु0अ0सं0 14/26 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गयी। आज दिनाँक 10.02.26 को थाना भरतकूप पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि जो मोटर साइकिल ग्राम छिवलहा में शराब के ठेके के सामने से चोरी हुई थी वह मोटर साइकिल लिए हुए दो व्यक्ति शमशान भूमि के पास खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। यदि जल्दी की जाए तो पकड़ जा सकते हैं। इस सूचना पर शमशान भूमि से 100 मीटर पहले दो व्यक्ति मोटर साइकिल सवार में से एक को पकड़ा गया। एक मौका पाकर जंगल की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की बरामद हुई, जिसका इंजन नम्बर HA1188R9H26816 व चेसिस नम्बर MBLHAW233R9H04604 है। जिसके चेसिस नम्बर को ई-चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो रजिस्ट्रेशन नम्बर UP96 Q5333 आया, जो मु0अ0सं0 14/26 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित है। पकड़े हुए व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम श्यामसुन्दर पुत्र जंगलिया निवासी कोढनपुरवा खम्हरिया थाना भरतकूप जनपद - चित्रकूट बताया। जिससे सख्ती से पूंछने पर बताया कि साहब जो व्यक्ति आप लोगों को देखकर भागा है उसका नाम रमेश यादव पुत्र लाला निवासी कोढनपुरवा खम्हरिया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट है। वह मेरा साथी है। दिनांक 07/02/26 को हम दोनों मिलकर यह मोटर साइकिल ग्राम छिवलहा में शराब के ठेके के सामने से चोरी की थी। जिसे आज हम दोनों मिलकर बेचने के इरादे से सतना की ओर जा रहे थे। मुकदमा उपरोक्त में माल बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- 1. उ0नि0 वीरेन्द्र राम मय 2. का0 नन्हे यादव मय सरकारी गाडी 3. चालक का० नरेन्द्र सिंह