तहसील के पारिजात सभागार में स्व जनगणना प्रशिक्षण एस डी एम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता में हुआ
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में स्वजनगणना का प्रशिक्षण क्षेत्र के ग्राम प्रधान, परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एंव विकास विभाग के कर्मचारियों को दिया गया। उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि सबसे पहले सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जनगणना पोर्टल या मोबाइल ऐप खोलें,अपना नम्बर दर्ज करें मोबाइल पर आये ओ टी पी को भरकर लागिन करे और परिवार के मुखिया का नाम पता गांव/शहर वार्ड एंव जरुरी जानकारी सावधानी पूर्वक भरें। प्रत्येक सदस्य का नाम,आयु,लिंग,शिक्षा,ब्यवसाय और सम्बंध आदि की सही जानकारी सही सही भरें, आधार कार्ड मोबाइल नंबर अन्य दस्तावेज पास रखें ताकि भरने में आसानी हो।पूरी जानकारी भरने के बाद उसे एक बार ध्यान से जांच लें और फिर सबमिट करें।फार्म जमा होने के बाद एक यूनिक आई डी प्राप्त होगी जिसे सहेज कर सुरक्षित रखें। कार्यक्रम में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग अभिषेक,बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा, चेतराम अवर अभियंता, प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा, सचिव कुलदीप वर्मा, राजेश कुमार रावत,रवि रावत, तेजभान वर्मा, सुरेश चंद्र यादव मनीष शुक्ला वीरेन्द्र तिवारी आशीष कुमार यादव, विवेक कुमार मास्टर खुर्शीद अली लवकुश रावत सहित सैकड़ों लोग प्रशिक्षण में मौजूद रहे।









