जनपद चित्रकूट के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्यमंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा जनपद चित्रकूट के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट/ बांदा पंकज अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा भूपेश द्विवेदी, डी सी मनरेगा डी एन पाण्डेय सहीत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। माननीय मंत्री जी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभागवार प्रगति की समीक्षा की, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि- जिन विभागों की रैंकिंग 'A' ग्रेड है, वे उसे बरकरार रखें 'B', 'C' और 'D' ग्रेड वाले विभाग तत्काल सुधार सुनिश्चित करें, अन्यथा अगली बैठक में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। माननीय मंत्री जी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए और नए कनेक्शन के आवेदनों को लंबित न रखा जाए। शासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के सम्बन्ध में उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। मंत्री जी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत और ग्राम पंचायतों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में साफ-सफाई, सुरक्षा और डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। एम्बुलेंस सेवाओं को 'अप-टू-डेट' रखने और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर बल दिया गया। माननीय मंत्री जी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किए कि सड़कों को गड्ढामुक्त रखने और नई सड़कों की गुणवत्ता की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को निर्देशित किए। माननीय मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किए कि गौशालाओं में संरक्षित पशुओं के लिए हरे चारे एवं ठंड से बचाव के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया। बैठक के दौरान 'विश्व कैंसर दिवस' के अवसर पर मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम हेतु शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी ने माननीय मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अंत में, मंत्री जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।