क्षेत्र के थानाडीह गांव में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा में शिव बारात निकाली गई

क्षेत्र के थानाडीह गांव में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा में शिव बारात निकाली गई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम थानाडीह में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांव से निकली शिव बारात गाजे बाजे के साथ सिरौलीगौसपुर होते हुए कुन्तेश्वरधाम किन्तूर शिव परिवार की मूर्ति पंहुच कर ज्योति लेने के पश्चात थानाडीह पंहुची जंहा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विद्वान पंडितों ने पूर्ण कराया और प्रसाद वितरण कर उपस्थित लोगों ने अपने को कृतार्थ किया। रविवार को थानाडीह के स्वर्गीय मास्टर चन्द्रिका प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा बनवाये गये शिवाले में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन उनके बेटे कमलेश कुमार विश्वकर्मा ने किया गांव से शिव बारात निकाली गई जो सिरौलीगौसपुर होते हुए प्रसिद्ध कुन्तेश्वरधाम किन्तूर स्थित भगवान भोलेनाथ के दरबार से शिव जी के परिवार की मूर्तियों में ज्योती लेकर वापस थानाडीह गांव पंहुच कर शिवाला में मूर्ति स्थापित करवा कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पंन कराया। तत्पश्चात शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं को परसाद वितरित किया गया।इस मौके पर सन्तोष कुमार,रामू,विवेक, ललित शुक्ला पंडित शिवकुमार शुक्ला रुद्रेश प्रेम,सोनू, सहित दर्जनों लोग शिव बारात में मौजूद रहे।