किराएदार ने साजिश कर हड़पा मकान मालिक का मकान

किराएदार ने साजिश कर हड़पा मकान मालिक का मकान

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। जिसने अपने घर में रहने का ठिकाना दिया, पनाह पाने वाले व्यक्ति ने साजिश करके उसी मकान को अपना दर्शाकर बैनामा करके मोटी रकम हथिया ली। पीड़ित व्यक्ति द्वारा पूर्व में आपत्ति जताने पर प्रधान व स्थानीय लोगो के सामने ढाई लाख रुपये देने का लिखित समझौते के बाद खाते में रकम आते ही पैसा देने से इंकार किया, पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महादेवा मजरे लोधौरा निवासी पीड़ित विशुन प्रसाद अवस्थी ने बताया कि ग्राम अमलोरा निवासी दिनेश कुमार बाजपेई को वर्ष 2016 में अपने मकान का कमरा किराए पर दिया था, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहकर किराया भी नही दिया तभी से विपक्षी दिनेश कुमार हमारे मकान में रहते है। विगत दिनों लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर निर्माण की हुई घोषणा के बाद मेरा मकान अधिग्रहण होने के चलते किराएदार की नियत खराब हो गई तहसील के कुछ कर्मचारियों से साजिश रच कर चोरी से किराए वाले हिस्से को अपना दर्शाकर पर्यटन विभाग को बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया जिसपर अपने को फसता देखकर किराएदार ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के सामने लिखित समझौता कर ढाई लाख रुपये देने की बात कही लेकिन पैसा खाते में आते ही फिर उसकी नियत में खोट आने के चलते वह पैसा देने से मुकर रहा है यही नहीं पूर्व में भी एक बार जब मकान खाली करने के लिए कहा गया था तो परिजनों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था जो कोर्ट में बिचाराधीन है चालबाज किराएदार ने समझौता करने वाले ग्राम प्रधान पर भी ढाई लाख रुपए मांगने का झूठा आरोप लगाया है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन कोई उसकी सुनने वाला नहीं है। इस पूरे प्रकरण में तहसील प्रशासन की भी भूमिका संदेह के घेरे में आ रही है। ग्राम वासियों का कहना है कि यह मकान विशुन प्रसाद अवस्थी का है उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया समझौते के अनुसार पैसा दिलाया जाएगा।