उजाला महिला महासंघ की आम सभा में 1500 महिला किसानों ने दिखाई एकजुटता की ताकत

निष्पक्ष जन अवलोकन। विजय राम जायसवाल। फतेहपुर (बाराबंकी) उजाला महिला महासंघ की वार्षिक आम सभा एवं महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन ग्राम गौरासेलक, फतेहपुर, में किया गया।सम्मेलन में करीब 1500 महिला किसानों ने सक्रिय सहभागिता कर महिला एकजुटता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम एक्सिस बैंक फाउंडेशन एबीएफ, उजाला महिला महासंघ और ट्रस्ट कम्युनिटी लाइवलीहुड्स टीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन में महिला किसानों की आत्म निर्भरता, सशक्तिकरण एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा हुई एवं अनुभव साझा किया गया। इस अवसर पर एकता जैविक इकाई केंद्र के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि जैविक खेती अपनाने से किसानों की लागत घटेगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी तथा सुरक्षित व टिकाऊ कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं बकरी दाना इकाई को पशुपालन आधारित आय सृजन का सशक्त माध्यम बताया गया, जिससे महिला किसानों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध हो रहा है और उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम समापन पर महिला नेतृत्व,सामूहिक प्रयास एवं उजाला महिला महासंघ की भूमिका को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।ट्रस्ट कम्युनिटी लाइवलीहुड्स द्वारा प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर विनोद जैन टी.सी. एल के अगुवा, राजित राम जिला कृषि अधिकारी, प्रज्ञा उपाध्याय जिला उद्यान अधिकारी,नितीश राय पशु चिकित्साधिकारी, सूर्या प्रकाश ADO-Ag सूरतगंज, राजकुमार ADO समाज कल्याण अधिकारी (सूरतगंज), पूजा सिंह जिला पंचायत सदस्य फतेहपुर, राजेश सिंह बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी,और ग्राम प्रधान पिपरी महार, बसारी, सिंगहा आदि ने अपने क्षेत्र एवं विभागानुसार सम्बोधन किया और खेती, पशु, सरकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।