आधा दर्जन से अधिक नाबालिक बच्चे बरामद

आधा दर्जन से अधिक नाबालिक बच्चे बरामद

निष्पक्ष जन अवलोकन। राम शंकर वर्मा रामनगर बाराबंकी। बगैर परिजनों के आधा दर्जन से अधिक नाबालिक बच्चों को ट्रेन के द्वारा बाल मजदूरी कराने के लिए पंजाब व राजस्थान के लिए जा रहे लोगों से आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला कर बच्चों की काउंसलिंग कराके चाइल्ड हेल्पलाइन को सौपा गया। गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने उपनिरीक्षक जसवीर सिंह सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार यादव हेड कांस्टेबल रामानुज यादव कांस्टेबल धर्मग्य वार्ता सिंह के साथ संवाद सामाजिक संस्थान लखनऊ के प्रोग्राम मैनेजर आलोक मिश्रा राज वर्मा दीपांशु सिंह तथा चाइल्ड हेल्पलाइन बाराबंकी के सुपरवाइजर रोहित वर्मा व केस वर्कर रमाकांत रावत के सहयोग सहयोग से ट्रेन संख्या 15212 की कोच संख्या 255669 एवं 255412 की संयुक्त चेकिंग में बिहार प्रांत के मोतिहारी समस्तीपुर बिहार सीतामढ़ी दरभंगा एवं बेतिया जिले के निवासी नाबालिक रितेश नीरज अंकित छीटाराम अजय अमन आनंद व रूपेश को कोच व शौचालय की गैलरी से बरामद किया जिनकी उम्र 14 से 17 वर्ष बताई गई बच्चों ने बताया कि वह काम की तलाश में घर से निकले थे पर जगह नहीं जानते बाल श्रम की आशंका के मद्देनजर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई आरपीएफ प्रभारी रबि कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को काउंसलिंग व अग्रिम कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन बाराबंकी के अभिरक्षा में दिया गया है।