नगर पंचायत टिकैत नगर के वार्ड नंम्बर 9 से सभासद पद हेतु सीतादेवी ने प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को 11 मतों से हराया

नगर पंचायत टिकैत नगर के वार्ड नंम्बर 9 से सभासद पद हेतु सीतादेवी ने प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को 11 मतों से हराया

निष्पक्ष जन अवलोकन संवाददाता अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।नगर पंचायत टिकैत नगर के वार्ड नंम्बर 9 में सभासद पद हेतु सीतादेवी को कुल 123 मत मिले 11 मतों से जीत हासिल की है। प्रतिद्वन्दी विजय को 112 मत, धर्मराज को 81 मत मिले हैं। बुधवार को तहसील के पारिजात सभागार में टिकैत नगर पंचायत के वार्ड नंम्बर 9 में सभासद के उपचुनाव में सीतादेवी को 123 मत प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को 112 मत, धर्मराज को 81 मत मिले। अवैध मत 6 नोटा 2 मत रहे। इस प्रकार सीतादेवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विजय को 11 मतों से पराजित कर विजयश्री हासिल कर ली है। इस मौके पर आर ओ अमित त्रिपाठी,ए आर ओ संजय कुमार राय, नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह इन्द्र मोहन सुहैल अंसारी बृजेश शुक्ला सहित मतगणना कर्मी मौजूद रहे। आर ओ अमित त्रिपाठी ने सीतादेवी को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी।