तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा भव्यता से मनाई गई गांधी जयंती

तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा भव्यता से मनाई गई गांधी जयंती

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। मड़ावरा तहसील परिसर में बुधवार को 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयंती के अवसर पर उप जिलाधिकारी रोशनी यादव ने झंडारोहण, दीप प्रज्वलित करते हुए गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और भारत के सम्मान के लिए राष्ट्रगान को गाया गया। तहसीलदार ने समस्त राजस्वकर्मी को सत्य एंव अहिंसा का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा कि हमको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर सत्य अहिंसा का पालन करना चाहिए।तत्पश्चात राजस्व कर्मियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी एवं भारतवर्ष पर भाषण एवं कविताओं के माध्यम से गांधी जयंती के बारे में इतिहास को दोहराया गया। सभी को चाय नाश्ता कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।