महात्मा गांधी जी के जन्मदिन पर चलाया नशा मुक्ति अभियान

महात्मा गांधी जी के जन्मदिन पर चलाया नशा मुक्ति अभियान

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। दो अक्टूबर के अवसर पर महात्मा गांधी जी एवं पंडित लाल बहादुर षास्त्री जी के छायाचित्र पर पुश्पांजलि अर्पित कर जन्मदिवस मनाया गया। इसी के साथ राश्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित मुख्य चिकित्सा कार्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा तम्बाकू सेवन न करने सम्बन्धी षपथ दिलायी गयी। सभी को निर्देषित किया गया है कि कोटपा 2003 तथा पी0 ई0 सी0 एक्ट को कडाई से लागू किया जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्लोबल यूथ टोबेको सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 से 15 वर्श की आयु वर्ग के लगभग 23 प्रतिषत युवाओं द्वारा धुआ रहित एवं धुआ सहित अनेक रूपों में तम्बाकू उत्पादों का उपयोग किया जा रहा है जेा कि चिन्ता का विशय है। ’’तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’’ के माध्यम से जनपद में जनमानस को तम्बाकू के सेवन से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया जायेगा जाये। जो कि तम्बाकू नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम होगा। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वृहद स्तर कार्यालय परिसर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।