टेबलेट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे

टेबलेट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे

निष्पक्ष जनअवलोकन 

(अजय रावत) 

सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया मे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरणयोजनान्तर्गत परास्नातक एम ए में अध्ययन रत 45 छात्र छात्राओं को विद्यालय के अध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी ने टेबलेट वितरित किया गया। टेबलेट पाकर छात्र, छात्राओं के चेहरे खिल उठे।मंगलवार को क्षेत्र के हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया मे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरणयोजनान्तर्गत परास्नातक के 45 छात्र छात्राओं को डिग्री कालेज के अध्यक्ष द्वारा छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। इस मौके पर प्रवन्धक परवेज अहमद,पूर्व सदस्य जिला पंचायत हाजी मुश्ताक अहमद मुन्ना,पूर्व प्रधान अब्दुल रहीम बलराम किशोर,मजाहिद हुसेन जैदी मनोज कुमार यादव,पुतान सिंह अनीस फातिमा, जियाउद्दीन प्रिंसी सिंह रत्नेश कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।