जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष बने राहुल कुमार मौर्य

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष बने राहुल कुमार मौर्य

निष्पक्ष जनअवलोकन बाराबंकी।आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर जन अधिकार पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के संगठनों में उलट फेर कर रही है। जिससे पार्टी को और मजबूत किया जा सके। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संगठन विस्तार करते हुए बाराबंकी जिले में भी कुछ तब्दीली की है। पार्टी ने एडवोकेट राहुल कुमार मौर्य को बाराबंकी जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मौर्य ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्ति किया।मौर्य पहले मीडिया सेल के जिला हेड इंचार्ज थे। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी रवीन्द्र रावत, मुजीब अंसारी,सत्यप्रकास मौर्य, उदेश मौर्य,अभिषेक, मनीष यादव,प्रियंका जयसवाल,अतुल मौर्य व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।