अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित "नारी शक्ति गौरव उत्सव" में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने महिलाओं को किया सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन) अनुरागिनी संस्था द्वारा कालपी राधे गार्डन में नारी शक्ति गौरव उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।मनीगँज स्थित राधे गार्डन में आयोजित नारी शक्ति गौरव उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने मौजूद महिलाओ से कहा कि आपकी मेहनत, हौसला एवं आत्मनिर्भरता की आपको सम्मान दिलाएगी किसी का अहसान नही। उन्होने कहा कि आज महिलाए हर क्षेत्र में पुरूषो के बराबर काम कर रही है ।इस दौरान प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओ के सम्मान की रक्षा के लिए कडे कानूनो का भी प्रावधान किया है जिससे उनकी तरफ कोई आँख उठाकर देखने मे सौ बार सोचता है उन्होने इस दौरान शासन द्वारा जारी हेल्प लाईन नम्बरो की भी जानकारी दी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी ने कहा कि अब वह अबला नही है और हर क्षेत्र में काम कर रही है चाहे स्वयं सहायता समूहों की बहनें हों, या फिर लखपति दीदियां हों अथवा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं; उनमे जो आत्मविश्वास दिखा है वह सच में कमाल का है। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह के अलावा रमेश तिवारी,डाक्टर मधु प्रभा तिवारी,डाक्टर प्रवीण सिंह जादौन,उदय प्रताप सिंह,अश्वनी तिवारी,सुबोध द्विवेदी, अरविन्द सोनी,ऊषा शुक्ला,मोहनी गुप्ता, रंजनी पाल,मुक्ता पुरवार,अतुल सिंह सभासद, प्रदुम जादौन,मन्टू विश्नोई,जितेन्द्र तिवारी,प्रीतू सिंह आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।