भाजपा नगर 2 की सदस्यता अभियान संबंधी कार्यशाला संपन्न

भाजपा नगर 2 की सदस्यता अभियान संबंधी कार्यशाला संपन्न

भाजपा नगर 2 की सदस्यता अभियान संबंधी कार्यशाला संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन 

सतीश कुमार सिंह 

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में नगर मंडल 2 की सदस्यता अभियान के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय नेहरू हाल में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे कार्यशाला में विशिष्ठ अतिथ के रूप में नगर 2 मंडल के प्रभारी नीरज वर्मा झल्लर उपस्थित रहे। कार्यशाला में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा सदस्यता अभियान के तकनीकी विषय की जानकारी दी गई तथा साथ में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में सर्वाधिक विश्वास करने वाली पार्टी है और लोकतंत्र में सदस्यता का अभियान किसी दल के लिए विशेष पर्व और उत्सव से कम नहीं है और इस उत्सव में हमें पूर्ण लगन और ईमानदारी के साथ अपनी पार्टी के लिए सदस्य जोड़ने हैं हमें घर-घर जाना है और ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनना है जिला अध्यक्ष ने बताया की सीतापुर जिला अध्यक्ष होने के नाते मैं पार्टी को संपूर्ण प्रदेश में प्रथम आने का वचन दिया है और यह वचन मैंने अपने साथ-साथ अपने सभी पदाधिकारी पार्टी समर्थकों की अटूट मेहनत के विश्वास पर दिया है अब समय आ गया है कि हमें अपने वचन को निभाकर प्रदेश में जनपद का गौरवशाली स्थान सुशोभित करना है जिला अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों

 से पार्टी की घोषित नीति के अनुसार सदस्यता अभियान संबंधी काम करने का आवाहन किया। इस अवसर पर नगर टू मंडल के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह अशोक राठौड़ महेंद्र बंगाली आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अनीत मिश्रा द्वारा किया गया