शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों के मानदेय में हुई बृद्वि से खुशी की लहर

शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों के मानदेय में हुई बृद्वि से खुशी की लहर

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी की खुशी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ - रामनगर के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष बाबू हनुमंत अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार वर्मा एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने प्रा० वि० गोबरहा, प्रा० वि० अशोकपुर चाचूसराय तथा प्रा० वि० लोनारमठ रामनगर पहुंचकर शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालयों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में अंकुर गिरि, रामनरेश, मोहिनी देवी, साधना, गीता देवी, शिव देवी, पूनम, अंजुम, विष्णु वर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।