मदारपुर पटटी मजरे मीरापुर में पुलिस चौपाल प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम की अध्यक्षता में हुई

मदारपुर पटटी मजरे मीरापुर में पुलिस चौपाल प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम की अध्यक्षता में हुई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम मदारपुर पटटी मजरे मीरापुर में कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने चौपाल लगाकर नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक किया एंव आवाश्यकता पडने पर महिला हेल्प लाइन 100 नम्बर इत्यादि नम्बरों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम की अध्यक्षता में हुई पुलिस चौपाल में नारी शक्ति कार्यक्रम के पाम्पलेट एंव महिलाओं की सुरक्षा से सम्बंधित आवाश्यक हेल्प लाइन नम्बर के बाबत जानकारी दी गई। चौपाल में उपनिरीक्षक सालिक राय ने गांव के हिस्ट्रीशीटर आदि के बाबत जानकारी दी और ग्रामीणों से उपरोक्त लोगों के क्रियाकलापों की जानकारी हासिल किया। ग्राम प्रधान राम सागर यादव के संयोजन में हुई चौपाल में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों को महिला आरक्षियों ने नारी शक्ति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलम्बन का पाठ पढाते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सरकारी कार्यक्रमों की विस्तृत रुप से जानकारी दी।