ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संजीव गुप्ता खंण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई

ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संजीव गुप्ता खंण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। ब्लाक सभागार में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।बी डी ओ ने मनरेगा योजना के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लम्वित आवासों को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली आइ जी आर एस के तहत प्राप्त शिकायतों का और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अवर अभियंता चेतराम,रेनू रावत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव आशीष कुमार वर्मा , विवेक कुमार, राजेश कुमार रावत, कुलदीप वर्मा, सुरेश चंद्र यादव,पवन कुमार श्रीवास्तव, गजराज वर्मा अखिलेश वर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, आशीष कुमार,रवि रावत तेजभान वर्मा आदि मौजूद रहे।