तेज रफ्तार पुलिस बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन।
रामनगर बाराबंकी। पुलिस की तेजरफ्तार बोलेरो गाड़ी ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए एक की हालत नाजुक होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार मंगलवार को थाना रामनगर के ग्राम बखारेपुर निवासी 22 वर्षीय हिमांशु पुत्र अरविंद यादव व 18 वर्षीय अंकुश पुत्र सियाराम महादेवा पुलिस चौकी के निकट सड़क मार्ग के किनारे बाइक रोक कर खड़े हुए थे उसी समय लोधौरा चौराहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पुलिस की बोलोरो गाड़ी ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक पर बैठे दोनों युवक घायल हो गए आनन फानन में पुलिस ने उसी बोलेरो गाड़ी से सीएचसी रामनगर ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हिमांशु की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अंकुश का इलाज वही चल रहा है।