तहसील बार एसोसिएशन रामनगर में संपन्न हुए वार्षिक चुनाव

तहसील बार एसोसिएशन रामनगर में संपन्न हुए वार्षिक चुनाव

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी व महामंत्री पद पर कमलापति तिवारी तथा उपाध्यक्ष तृतीय पद पर देवकली ने अपना परचम लहराया।आज बुधवार को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राकेश कान्त मिश्रा व चुनाव अधिकारी की देख लेख मे संपन्न हुये मतदान में 137 में से 136 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद संपन्न हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए शिव प्रकाश अवस्थी ने 84 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वन्दी मानसिंह को 36 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की मानसिंह को 48 मतों से संतोष करना पड़ा महामंत्री पद पर हुए मुकाबले में कमलापति ने 67 मत प्राप्त कर 30 मतों से जीत दर्ज की सुरेश त्रिपाठी 37 मत पाकर दूसरे स्थान पर तथा 30 मत पाकर आनंद प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे दो मत अवैध पाए गए।उपाध्यक्ष तृतीय पद पर हुए सीधे मुकाबले में देवकली ने 82 मत हासिल कर 29 मतों से जीत पाई उनके प्रतिद्वन्दी पुनीत वर्मा को 53 मत मिले एक मत अवैध पाया गया वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बी डी खान उपाध्यक्ष प्रथम पर गिरजेश शुक्ला उपाध्यक्ष द्वितीय पर चैतन्य नारायण उपाध्याय संयुक्त मंत्री प्रशासन पर अरुण कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर हंसराज व कोषा अध्यक्ष पद पर गुरुदेव मिश्रा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।इसी क्रम में एकल नामांकन होने के चलते वरिष्ठ सदस्य पर रामकुमार तिवारी बृजेश कुमार व अरविंद कुमार तिवारी सदस्य पद पर ललित त्रिपाठी महेश कुमार सिंह व चंदन मणि तिवारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी व महामंत्री कमला पति तिवारी ने कहा कि अपने कार्यकाल में अधिवक्ता हित मे कार्य करेंगे तथा उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी बार बेंच में बेहतर ताल मेल कर पीड़ितों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।चुनाव संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी गौरी शंकर तिवारी सुनील कुमार सिंह राम कुमार सोनी व मानिकचंद यादव ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।