चौकी इंचार्ज हथौंधा के खिलाफ भारतीय किसान संगठन अराजनीतिक परशुराम अवस्थी गुट के फैजाबाद मंण्डल अध्यक्ष कृष्ण कान्त शुक्ला ने मोर्चा खोला

चौकी इंचार्ज हथौंधा के खिलाफ भारतीय किसान संगठन अराजनीतिक परशुराम अवस्थी गुट के फैजाबाद मंण्डल अध्यक्ष कृष्ण कान्त शुक्ला ने मोर्चा खोला

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।चौकी इंचार्ज हथौंधा के खिलाफ भारतीय किसान संगठन अराजनीतिक परशुराम अवस्थी गुट के फैजाबाद मंण्डल अध्यक्ष कृष्ण कान्त शुक्ला ने मोर्चा खोला 7सूत्रीय मांगों को लेकर थाना राम सनेही घाट पर सैकड़ों किसानों के साथ धरना देने पहुंचे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये किसान नेताओं से वार्ता किया उनकी समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन पर ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया। शुक्रवार को भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट के फैजाबाद मंण्डल अध्यक्ष कृष्ण कान्त शुक्ला जिला अध्यक्ष सन्तोष तिवारी, जिला महासचिव वीर विक्रम सिंह, तहसील सिरौलीगौसपुर अध्यक्ष राम केदार रावत सैकड़ों किसानों के साथ कोतवाली परिसर राम सनेही घाट पंहुच कर थाना राम सनेही घाट क्षेत्र के हथौंधा चौकी इंचार्ज के विरुद्ध 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गए।तभी प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे।