कस्बा बदोसरांय के समीप रसूलपुर मे संचालित तैफी डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध जितेन्द्र गुप्ता ने कोतवाली बदोसरांय में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गांव व थाना बदोसरांय निवासी जितेन्द्र गुप्ता ने बदोसरांय पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर रसूलपुर मे संचालित तैफी डायग्नोस्टिक सेन्टर के संचालक की मनमानी कमीशन खोरी एवं मारपीट का आरोप लगाया है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के रसूलपुर मे संचालित तैफी डायग्नोस्टिक सेन्टर का है जंहा के संचालक ने जितिन गुप्ता पुत्र जितेन्द्र गुप्ता के अल्ट्रासाउंड के लिए बतौर शुल्क 320 रुपया जमा कराया और बच्चे का अल्ट्रासाउंड करने के बाद एक घन्टा बाद रिपोर्ट देने को कहा।एक घन्टा बाद जितिन गुप्ता रिपोर्ट लेने गया तो उससे 250 रुपये और देने की बात कही गई। पीड़ित जितिन गुप्ता का पिता जितेन्द्र गुप्ता दुबारा डायग्नोस्टिक सेंटर पंहुचे तो संचालक ने उनसे मारपीट की पीड़ित पिता कोतवाली बदोसरांय पंहुच कर तहरीर देकर डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।









