सांसद तनुज पुनिया का कई ग्रामसभाओं में किया गया भव्य स्वागत

सांसद तनुज पुनिया का कई ग्रामसभाओं में किया गया भव्य स्वागत

निष्पक्ष जनअवलोकन बाराबंकी।गुरुवार को इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया का बाराबंकी सदर विधानसभा की अलग अलग ग्रामसभाओं में स्थानीय लोगो के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने शिरकत की।

 इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी का संस्कार है जनता के अधिकारों के साथ देश के लोकतंत्र और संविधान को कुचलना जबकि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के संस्कार जनता को प्रणाम करना और देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना।विधायक धर्मराज ने कहा सदर विधानसभा मेरे लिए मंदिर है मेरी जनता ही मेरी भगवान है और मैं जनता का पुजारी हूं।विधायक धर्मराज ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली योगी सरकार के कानून व्यवस्था सबसे बुरे दौर से गुजर रही है जनता में हाहाकार मचा पड़ा है और सरकार चंद पूंजीपति मित्रो को लाभ पहुंचाने में आतुर है।उन्होंने सदर विधानसभा की देवतुल्य जनता जनार्दन का लोकतंत्र को एकतंत्र से बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान नव निर्वाचित सांसद तनुज पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने पर क्षेत्रीय जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस विश्वास को मैं कायम रखूंगा क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ साथ समस्याओं के निस्तारण के लिए भरसक प्रयास करूंगा।इससे पहले नव निर्वाचित सांसद तनुज पुनिया का विकास खंड बंकी की ग्राम भनौली में बलराम यादव,मोहम्मद हनीफ के द्वारा एवं विकास खंड देवा में ग्राम भड़रिया में राम नाथ यादव द्वारा पीड में बाबुल मिश्रा द्वारा रीवा रतनपुर में सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद,प्रदेश सचिव सरताज चौधरी,चेयरमैन पति सुरेंद्र सिंह वर्मा, रामचंद्र मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगीता गौतम पूर्व प्रमुख देवा,गौतम रावत,प्रीतम सिंह वर्मा,कामता प्रसाद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राम नाथ यादव अध्यक्ष प्रधान संघ,नन्हे लाल प्रधान, मो इजहार सिद्दीकी प्रधान,कृष्ण कुमार यादव प्रधान,नवल किशोर प्रधान,अनवर अली प्रधान,बाल गोबिंद यादव प्रधान,परशुराम रावत प्रधान,बलदेव प्रसाद गौतम प्रधान,इंद्रेश यादव,तौकीर अहमद,विनोद यादव,मुरली वर्मा,भगौती प्रसाद वर्मा,वासुदेव वर्मा जिला पंचायत सदस्य प्रति,संदीप प्रजापति जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी,संतोष जयसवाल नगर अध्यक्ष,दीपक गुप्ता,रवि मिश्रा,कमलेश रावत, मो रिजवान, मो वैश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।