रामकरण पाण्डेय ने आकाशवाणी लखनऊ में किया काव्य पाठ

रामकरण पाण्डेय ने आकाशवाणी लखनऊ में किया काव्य पाठ

निष्पक्ष जन अवलोकन।

 प्रभात कुमार शुक्ला ।

तेजवापुर/बहराइच। लोकभाषा अवधी एवं खड़ी बोली के कवि रामकरन पाण्डेय निवासी ग्राम दुलम्हा  गनियापुर जि0 बहराइच कविता जगत में लोकप्रिय हुए हैं। समाज की समस्याएं ,राष्टवाद एवं भावात्मकता पाण्डेय जी की काव्य कृति के प्रमुख आधार रहे हैं। प्रसार भारती लखनऊ के आमंत्रण पर इन्हे आकाशवाणी लखनऊ में लोकभाषा अवधी में काव्य पाठ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। कविता पाठ का प्रसारण आकाशवाणी लखनऊ द्वारा लोकायतन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 21-07-2024 को सायं 6:30 बजे होगा। कविता का प्रकाशन प्रसारण होने तक प्रतिबंधित है